{"_id":"68566d24fc0c9c75a2054d1f","slug":"video-dr-middha-slam-bhupinder-singh-hooda-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा की विफलता गिनवाने से पहले अपना कार्यकाल देखें हुड्डा : डॉ. मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की विफलता गिनवाने से पहले अपना कार्यकाल देखें हुड्डा : डॉ. मिड्ढा
विश्व योग दिवस पर हरियाणा विस के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की सराहना की है। विस उपाध्यक्ष यहां झज्जर की रोडवेज कर्मशाला में विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विस उपाध्यक्ष ने इनेलो नेताओं के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें इनेलो नेताओं ने हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा गुंडों के सामने घुटने टेकने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह मानते है कि कुछ स्थानों पर गोलियां चली है, लेकिन यह भी कड़वी सच्चाई ही है कि समय रहते ही अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि अपराधी और अपराध को हरियाणा में रहने नहीं देंगे। पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा भाजपा सरकार के 11 साल की विफलताओं को गिनवाने वाले सवाल का जवाब देते हुए कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि विफलताएं गिनवाने से पहले हुड्डा अपना कार्यकाल देखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।