{"_id":"682eefc50f1585d6b8046938","slug":"video-due-to-storm-in-jhajjar-electricity-was-cut-for-hours-workers-are-busy-in-repairing-it-since-morning-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में आंधी के कारण घंटों गुल रही बिजली, सुबह से ठीक करने में जुटे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में आंधी के कारण घंटों गुल रही बिजली, सुबह से ठीक करने में जुटे कर्मी
जिले में बुधवार रात को आई तेज आंधी के कारण शहर में कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। शहर के कुछ हिस्सों में रात को पांच घंटे बाद बिजली सुचारु कर दी गई जबकि कुछ हिस्सों में सुबह तक बिजली सुचारु नहीं हो सही थी। शहर के त्रिमूर्ति चौक पर केबल बदलने का काम बिजली कर्मी सुबह से कर रहे हैं। यहां पूरी केबल जल गई, जिसके बाद आज सुबह से उसको बदला जा रहा हैं। बिजली नहीं आने के कारण दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में गाजी कमाल कालाेनी, टिल्ला मोहल्ला, सुभाष नगर, सिलानी गेट, मॉडल टाउन, कोसली रोड, गुरुग्राम रोड, भगत सिंह चौक, बादली रोड, बर्फखाना रोड, मेन बाजार, पुराना बस अड्डा, आदर्श नगर, सीताराम गेट, बेरी गेट, सुभाष नगर, बहादुरगढ़ रोड, दादरी रोड, भट्टी गेट, प्रिया कालोनी, सेक्टर-6, रहणिया कालोनी, भगत सिंह चौक, किला कालोनी, कच्चा बाबरा रोड, यादव कालोनी, छावनी मोहल्ला, नीम वाली कालोनी, डायमंड चौक, तिबडी मोहल्ला, पुजावा कालोनी, आदर्श नगर, कंवर सिंह कालोनी, कोसली रोड व जयहिंद कालोनी से बिजली निगम को एचटी फ्यूज, एलटी फ्यूज, एचटी जंपर, एलटी लीड, एचटी बुशिंग चेज की व एबीसी केबल खराब होने की शिकायत प्राप्त हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।