{"_id":"69340a211d42d7830202e5f3","slug":"video-green-flag-taken-out-for-drug-de-addiction-awareness-rally-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
न्यायालय परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कोर्ट परिसर के प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उनके साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम विशाल मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम जिला न्यायालय की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना तथा समाज के युवाओं को नशे की कुप्रथा से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस रैली में एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था झज्जर व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशे की रोकथाम से संबंधित जागरूकता संदेशों वाले बैनर एवं पोस्टर हाथों में लेकर पैदल मार्च किया। रैली का मार्ग कोर्ट परिसर से प्रारंभ होकर गुड़गांव रोड, राव तुलाराम चौक, बादली रोड, और अनाज मंडी से होता हुआ लघु सचिवालय, झज्जर तक निर्धारित किया गया था। संपूर्ण यात्रा के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा “नशा छोड़ो जीवन संवारो”, “स्वस्थ युवा सशक्त राष्ट्र”, “नशामुक्त हरियाणा, नशामुक्त झज्जर” जैसे जागरूकता नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे की रोकथाम का संदेश दिया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा संस्थानों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन को संयुक्त प्रयास करने होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने और नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निरीक्षक बलदेव, सरिता, ट्रैफिक से विकास, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से पैरा लीगल वालेंटियर करमजीत छिल्लर, अभिषेक, सोमबीर, अंकित, मनोज कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।