Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
In Bahadurgarh, employees burned copies of licenses in protest against the privatization of electricity and announced a strike starting from the 22nd.
{"_id":"6ad868dab06e8246ea06ce97","slug":"video-in-bahadurgarh-employees-burned-copies-of-licenses-in-protest-against-the-privatization-of-electricity-and-announced-a-strike-starting-from-the-22nd-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने लाइसेंस की प्रतियां जलाईं, 22 से हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने लाइसेंस की प्रतियां जलाईं, 22 से हड़ताल का ऐलान
गुरुग्राम और नूंह जिलों में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बुधवार को बहादुरगढ़ बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा इलेवन पावर प्राइवेट कंपनी लिमिटेड को दिए गए समानांतर लाइसेंस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान भूपेंद्र ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव ललित ने किया। इस दौरान मोर्चा के वरिष्ठ नेता रविंद्र दलाल, बिजेंद्र फोगाट, सुमित देसवाल और उमेश ने कहा कि किसी भी कीमत पर बिजली का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। निजीकरण से आम उपभोक्ताओं, किसानों और कर्मचारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों व उपभोक्ताओं के विरोध के बावजूद सरकार निजीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी 22, 23 और 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हड़ताल पर रहेंगे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार निजीकरण का फैसला वापस नहीं लेती है तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।