{"_id":"69b688f8eb6a6778ca0735eb","slug":"video-mp-randeep-surjewala-slams-bjp-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: नायब सैनी सरकार की कमजोर स्थिति उजागर, हरियाणा में गैस किल्लत से जनता त्रस्त : सांसद रणदीप सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: नायब सैनी सरकार की कमजोर स्थिति उजागर, हरियाणा में गैस किल्लत से जनता त्रस्त : सांसद रणदीप सुरजेवाला
रविवार को राज्य सभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का बादली मे पहुंचने पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल दुल्हेड़ा ने अपने दर्जनों युवा साथियों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया l चौधरी रणदीप सुरजेवाला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को को संबोधित करते हुए कहा की आज हरियाणा राज्य में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग और यहां तक कि बच्चे भी घंटों धूप में लाइन लगाने के बाद भी सिलिंडर खाली हाथ लौट रहे हैं। इस संकट ने न केवल जनजीवन को ठप कर दिया है, बल्कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की कमजोर स्थिति को भी पूरी तरह बेनकाब कर दिया है।
कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नायब सैनी की कुर्सी पहले से ही कमजोर है और अब यह गैस संकट उनकी पूरी फेलियर और अक्षमता को उजागर कर रहा है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री नायब सैनी एक साधारण सिलिंडर की सप्लाई तक नहीं करवा पा रहे। जनता बिना गैस के खाना नहीं बना पा रही, माताएं-बहनें घंटों लाइन में खड़ी रह रही हैं। यह सैनी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की कमजोर स्थिति अब हर किसी के सामने है। कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है l छोटे व्यापारी, फास्ट फूड ठेले और रेस्तरां बंद होने लगे हैं। शादी-समारोह में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ वाली बात सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गई है।
आम नागरिक दो घंटे लाइन में खड़े हो रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा। कभी ओटीपी, सर्वर क्रैश और लोड के कारण सप्लाई का बहाना बनाकर भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।