{"_id":"6a63230f811dfb8bc00cf588","slug":"video-municipal-council-demolished-permanent-structure-built-over-a-drain-on-old-barfkhana-road-in-jhajjar-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में पुराना बर्फखाना रोड पर नाले पर बने पक्के निर्माण को नगर परिषद ने तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में पुराना बर्फखाना रोड पर नाले पर बने पक्के निर्माण को नगर परिषद ने तुड़वाया
पुराना बर्फखाना रोड पर बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुराना बर्फखाना रोड पर बने नाले के ऊपर लोगों की तरफ से बनाए गए पक्के निर्माण को बुलडोजर से तुड़वाया।
नगर परिषद की तरफ से छिक्कारा चौक से इसकी शुरुआत की थी और इनेलो कार्यालय तक पक्के निर्माण तोड़े जाएंगे। बुलडोजर और कर्मचारियों के जरिये यह काम करवाया गया। लोगों की तरफ से अपने प्रतिष्ठानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया। यहां बता दें कि पुराना बर्फखाना रोड के दोनों तरफ नाले बने हुए हैं, लेकिन इन नालों पर या तो पक्के निर्माण किए हुए हैं या फिर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इस कारण जब भी बारिश होती है तो इस रोड पर बरसाती पानी भर जाता है।
पानी निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका संज्ञान प्रशासन के समक्ष लाया गया था। वीरवार को नगर परिषद ने सुध लेते हुए इनको तोड़ने का काम शुरू किया गया। नगर परिषद के ईओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि नालों पर किए गए पक्के निर्माण तोड़ने का काम किया जा रहा है। नालों की सफाई भी करवाई जाएगी ताकि पानी निकासी हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।