{"_id":"6a635c729ee954bf8504a11b","slug":"video-a-team-from-the-food-and-supplies-department-seized-20-domestic-and-7-commercial-cylinders-in-jhajjar-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने 20 घरेलू, 7 कामर्शियल सिलिंडर पकडे़, घरेलू सिलिंडरों का किया जा रहा था प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने 20 घरेलू, 7 कामर्शियल सिलिंडर पकडे़, घरेलू सिलिंडरों का किया जा रहा था प्रयोग
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिलानी गांव और झज्जर शहर में कार्रवाई करते हुए अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 27 गैस सिलिंडर पकडे़। इनमें 20 घरेलू और 7 कामर्शियल गैस सिलिंडर शामिल थे। टीम ने सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया है।
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम में इंस्पेक्टर अजय राठी, इंस्पेक्टर रंजन, सब इंस्पेक्टर अजय, सब इंस्पेक्टर रितू शामिल थे। इंस्पेक्टर अजय राठी ने बताया कि प्रशासन की तरफ से लगने वाले समाधान शिविर में सिलानी व झज्जर शहर में प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलिंडरों के कामर्शियल प्रयोग किए जाने की बार-बार शिकायतें मिल रही थी।
इसके अलावा भी विभाग के पास शिकायतें आ रही थी। इसी को देखते हुए शुक्रवार को सिलानी गांव से चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सिलानी गांव से रवींद्र डेयरी से दो, गणपति डेयरी चार, पवन मिष्ठान भंडार दो गैस सिलिंडर पकड़े। इसके अलावा श्रीराम स्वीट्स राजकीय कन्या स्कूल झज्जर के पास से 11, कान्हा की रसोई से तीन, अमर सिंह स्वीट्स से 5 सिलिंडर पकडे़ यहां पर घरेलू सिलिंडरों का कामर्शियल प्रयोग हो रहा था। इसके अलावा 7 कामर्शियल सिलिंडर पकडे़ गए। जब कामर्शियल सिलिंडर के दस्तावेज मांगे गए तो संचालक नहीं दिखा सके। सभी सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि विभाग की टीम की तरफ से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आजकल त्यौहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में कई दुकानदार घरेलू सिलिंडरों का कामर्शियल प्रयोग करते हैं, वह पूरी तरह से गलत है। इसके लिए कामर्शियल सिलिंडरों का प्रयोग किया जा सकता है। उसके लिए भी दस्तावेज पूरे होने चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।