{"_id":"685fd232cbcf0ba163076bc2","slug":"video-nsui-protest-in-favour-of-hau-students-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: एचएयू के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में एनएसयूआई ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: एचएयू के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में एनएसयूआई ने फूंका पुतला
एचएयू हिसार के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन और वीसी को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में शनिवार को एनएसयूआई ने नेहरू कॉलेज गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।
प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई के अध्यक्ष अविनाश यादव ने इस मामले में सरकार की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि सरकार जान-बुझकर आंदोलनरत छात्रों के साथ अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हिसार स्थित एचएयू में छात्रों की ओर से स्कॉलरशिप की मांग को लेकर धरना दिया गया था। उस दौरान रजिस्ट्रार की मौजूदगी में प्रोफेसर और सिक्योरिटी गार्ड ने छात्रों को बुरी तरह से पीटा। उस दौरान कुछ छात्र घायल भी हो गए थे। वहां के छात्र वीसी को हटाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।