Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
On the 12th day of the strike in Bahadurgarh, sanitation workers staged a protest using inverted brooms and plates with spoons.
{"_id":"6a02f3c562c0b69662021a8f","slug":"video-on-the-12th-day-of-the-strike-in-bahadurgarh-sanitation-workers-staged-a-protest-using-inverted-brooms-and-plates-with-spoons-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में हड़ताल के 12वें दिन सफाई कर्मचारियों ने निकाला उल्टा झाड़ू व थाली-चम्मच प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में हड़ताल के 12वें दिन सफाई कर्मचारियों ने निकाला उल्टा झाड़ू व थाली-चम्मच प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने नगर परिषद बहादुरगढ़ से शहर में जोरदार प्रदर्शन किया।
सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद के मुख्य गेट से प्रदर्शन शुरू किया और मेन रोहतक रोड, पुराना बस स्टैंड होते हुए आरजे हॉस्पिटल तक मार्च निकाला। इसके बाद कर्मचारी वापस नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने उल्टा झाड़ू दिखाकर तथा थाली-चम्मच बजाकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। लगातार 12 दिनों से चल रही हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।