{"_id":"689ddcce7f5e8244a50c0884","slug":"video-tiranga-yatra-in-jhajjar-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, शहरवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह व जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, शहरवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह व जोश
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में तिरंगा यात्रा में ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अगुवाई में शहीद स्मारक से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रप्रेम और एकता के रंग में रंग दिया।
इस भव्य आयोजन में शहर के मार्ग तिरंगे के रंगों से सज उठे, और देशभक्ति के गीतों और “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर तिरंगा यात्रा की शुरुआत में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी शहादत को नमन किया। इसके बाद यात्रा भगत सिंह चौक पर पहुंची, जहां भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा के दौरान छिकारा चौक पर कैप्टन छिकारा की प्रतिमा पर सम्मानपूर्वक पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद आंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।