{"_id":"68f0eaefd725a5995204a975","slug":"video-traffic-police-warned-traders-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: ट्रैफिक पुलिस ने व्यापारियों को दी चेतावनी, दुकान के बाहर ना लगाएं सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: ट्रैफिक पुलिस ने व्यापारियों को दी चेतावनी, दुकान के बाहर ना लगाएं सामान
त्योहारी सीजन के मद्देनजर मुख्य मार्गों व बाजार में जाम की समस्या न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापारियों को दो से तीन फीट तक ही सामान बाहर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी भी जारी की है कि यदि इससे आगे सामान मिला तो उसका चालान किया जाएगा।
इसे लेकर ट्रैफिक प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने व्यापार मंडल को भी अवगत करवा दिया है। वीरवार को ट्रैफिक प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा से मुलाकात की और बताया गया कि आंबेडकर चौक से छिकारा चौक तक केवल दो फीट तक ही दुकानदार सामान रख सकते हैं। उससे आगे सामान रखने पर कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि पुराना बस अड्डा रोड पर कई दुकानदारों ने कई फीट-फीट तक सामान रखकर कब्जा किया हुआ है। इसके चलते पूरा दिन रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में अब ट्रैफिक पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि दुकानदार केवल दो फीट तक सामान रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।