{"_id":"6842ccfd8636f15dc20580a9","slug":"video-yoga-and-tree-plantation-program-organized-at-nehru-college-in-jhajjar-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में नेहरू कॉलेज में योग एवं पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में नेहरू कॉलेज में योग एवं पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने 11वें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कॉलेज में लगे हुए औषधीय पोधो की नलाई- गुड़ाई की गई और नये पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदने का कार्य भी किया गया। साथ ही नीम, तुलसी और अर्जुन के पौधे भी रोपित किए गए तथा उनके पोषण तथा देखभाल का संकल्प लिया गया।
योग कार्यक्रम की शुरूआत गायत्री मंत्र और प्राणायाम से हुई। विद्यार्थियों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का प्रण लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राकेश पसरीजा ने कैडेट्स और स्वयंसेवकों को इस तरह के कार्यक्रमों के महत्व से अवगत कराया।
कहा कि यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हमें उन्हें स्वस्थ वातावरण देना होगा। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी, विकास सुहाग और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट श्रीकिशन चाहर, विजय कुमार और विजय तुषीर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।