Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Big negligence of bank in Julana, Jind, issued passbook to another woman without checking
{"_id":"68678d2a8d75a9e2b40aeee7","slug":"video-big-negligence-of-bank-in-julana-jind-issued-passbook-to-another-woman-without-checking-2025-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में जुलाना में बैंक की बड़ी लापरवाही, बिना जांच किए दुसरी महिला को जारी कर दी पासबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में जुलाना में बैंक की बड़ी लापरवाही, बिना जांच किए दुसरी महिला को जारी कर दी पासबुक
कस्बे के एसबीआई बैंक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बैंक के कर्मचारी ने बिना कागजात की जांच किए एक ही अकाउंट नंबर की दुसरी महिला को पासबुक जारी कर दी। महिला ने खाते से 54 हजार रूपये भी निकाल लिए। बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव की महिला ने इसकी शिकायत जुलाना पुलिस, सीएम विंडो और बैंक की हेड ब्रांच को इसकी शिकायत दी है। बुढ़ा खेड़ा गांव निवासी महिला संतोष ने बताया कि उसका किलाजफरगढ़ के एसबीआई बैंक में खाता है। जुलाना बैंक के कर्मचारी ने उसके बैंक खाते की पासबुक गांव की ही दुसरी महिला को जारी कर दी। जिस महिला को पासबुक जारी की उसने बैंक से 54 हजार रूपये निकाल लिए। उसका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान पास हुआ था। जिसकी पहली किस्त 45 हजार खाते में आई थी। 9 हजार रूपये की राशि उसके खाते में पहले पड़ी हुई थी। आरोपी महिला ने उसके खाते से सारी राशि निकलवा ली।
दोनों बैंक के कर्मचारियों पर फ्रॉड के लगाए आरोप
संतोष ने आरोप लगाया कि दोनों बैंक के कर्मचारियों ने फ्रॉड किया है। जुलाना शाखा के कर्मचारी ने बिना कागजात की जांच किए उसकी पास बुक किसी दुसरी महिला को दे दी और किलाजफरगढ़ ब्रांच के कर्मचारियों ने बिना फोटो का मिलान किए उसके खाते से राशि निकाल कर महिला को दी।
जिस दिन पासबुक जारी हुई, उसी दिन निकाले खाते निकाली राशि
बैंक कर्मचारी ने 7 अप्रैल को फ्राॅड पास बुक जारी की उसी दिन उसके खाते में आई प्रधानमंत्री आवास योजना की 45 हजार रूपये की राशि निकाल ली जाती है। उसके दो माह बाद उसके खाते से 9 हजार रूपये निकाल लिए जाते हैं।
आज छुट्टी पर हुं। सोमवार को बैंक जाकर चैक करेंगे कि कैशियर ने बिना जांच किए किसी दुसरी महिला के खाते से राशि निकालकर कैसे दे दी। - अरूण मोर, ब्रांच मैनेजर किलाजफरगढ़।
बुढ़ा खेड़ा की महिला ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। - रविंद्र, थाना प्रभारी जुलाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।