{"_id":"69b00a0eeb2dfb13ed057f77","slug":"video-controversy-over-badshahs-song-tatteerih-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: 13 मार्च को बादशाह को देना होगा गाने में टटीरी शब्द का स्पष्टीकरण: रेणू भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: 13 मार्च को बादशाह को देना होगा गाने में टटीरी शब्द का स्पष्टीकरण: रेणू भाटिया
टटीरी गाने को लेकर चल रहे विवाद में महिला आयोग की अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया है। इसको लेकर उन्होंने रैपर बादशाह को 13 मार्च को पानीपत बुलाया है। वहां पर गाने में प्रयोग किए गए आपत्तिजनक शब्द के बारे में स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
हिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया मंगलवार को जींद में शिकायत से सुकून अभियान के तहत महिलाओं की सुनवाई के लिए आई थी। इस दौरान उन्होंने रैपर बादशाह को लेकर कहा कि वह इस गाने की जांच फिल्म सेंसर बोर्ड में भी करवाएंगी। यह गाना किस आधार पर सेंसर बोर्ड ने पास किया है। इसमें शर्मनाक शब्द प्रयोग किए गए हैं। जो प्रदेश की बेटियों के लिए अपमान जनक है। इसके अलावा एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोशालाओं में चंदा मांगने के नाम पर महिलाओं से नृत्य करवाए जाते हैं। इसको लेकर गोसेवा आयोग के चेयरमैन को भी पत्र लिखकर इस तरह की गतिविधियों को बंद करवाया जाएगा। जिले के अलावा कैथल जिले की महिलाओं की सुनवाई की गई। इसके अलावा कई नई शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रेणु भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकने से बचाना और उन्हें उनके जिले में ही उचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह अलग-अलग जिलों को एक स्थान पर जोड़कर जनसुनवाई की जा रही है। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, आपसी मतभेद, संपत्ति संबंधी विवाद तथा उत्पीड़न से जुड़े मामले सामने आए। आयोग का प्रयास रहता है कि ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से समाधान निकाला जाए। महिला आयोग का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का समाधान करना, उन्हें न्याय दिलाना तथा समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।