{"_id":"69afbc1c23e487ad0a0375ad","slug":"video-farmers-protest-india-us-trade-deal-with-tractor-march-in-yamunanagar-burn-copies-of-the-bill-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, प्रतियां जलाकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, प्रतियां जलाकर जताया रोष
भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर अपना रोष व्यक्त किया। सैकड़ों की संख्या में किसान और भाकियू पदाधिकारी जगाधरी अनाज मंडी में एकत्रित हुए और वहां से ट्रैक्टर मार्च की शुरुआत की।
किसानों का यह मार्च जगाधरी अनाज मंडी से शुरू होकर भाई कन्हैया साहिब चौक, माता आहिल्याबाई चौक, नेहरू पार्क, एसपी आवास और ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स होते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार और भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ नारेबाजी की और इसे किसान विरोधी बताते हुए इसका विरोध जताया।
डीसी कार्यालय के सामने पहुंचकर किसानों और भाकियू पदाधिकारियों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों का कहना था कि इस प्रकार की ट्रेड डील से देश के किसानों और कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के समझौतों पर पुनर्विचार किया जाए।
ट्रैक्टर मार्च के दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। मार्च में जिले के भाकियू पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर मंदीप रोड छप्पर, विक्रांत ससौली, गुरजंत सहित कई किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।