{"_id":"69afbed0dfa87a314208d89d","slug":"video-tehri-lake-festival-beauty-and-talent-contest-diya-panwar-crowned-miss-tehri-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tehri Lake Festival: सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता; दिया पंवार बनीं 'मिस टिहरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Lake Festival: सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता; दिया पंवार बनीं 'मिस टिहरी'
हिमालयन द टिहरी लेक फेस्टिवल के दौरान आयोजित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में भिलंगना क्षेत्र के सीमांत गांव सौड़ की प्रतिभाशाली बेटी दिया पंवार ने “मिस टिहरी” का खिताब अपने नाम कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। दिया पंवार की प्रारंभिक शिक्षा NTIS पैन्यूला, टिहरी गढ़वाल से हुई है। वर्तमान में वह स्नातक (बायो) द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और पढ़ाई में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही हैं। उन्होंने अब तक अपनी सभी कक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। दिया को बचपन से ही योग और नृत्य कला में विशेष रुचि रही है। अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीतते हुए “मिस टिहरी” का खिताब हासिल किया। दिया की माता गृहणी हैं, जबकि उनके पिता एनजीओ सेक्टर में कार्यरत हैं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं। दिया की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।