{"_id":"6a006092c036054d1e05e82f","slug":"video-dr-br-ambedkars-contribution-to-nation-building-was-remembered-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: डॉ. बीआर आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: डॉ. बीआर आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद
सफीदों के नागक्षेत्र हॉल में कोई बताएं, हमें बताएं संस्था की तरफ से बाबा साहब बीआर आंबेडकर का राष्ट्र निर्माण में योगदान विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि ह्यूमन राइट्स कमिश्नर हरियाणा के डीजीपी संजीव कुमार जैन ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता सुनील गहलावत ने की।
डीजीपी संजीव कुमार जैन के पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एसपी कुलदीप सिंह और डीएसपी गौरव शर्मा की मौजूदगी में पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान संजीव कुमार जैन ने अपने वक्तव्य में राष्ट्र निर्माण बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया और भारत के लिखित संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने समाज में शिक्षा व सामाजिक न्याय के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कोई सताए हमें बताएं संस्था की सराहना की। उन्होंने संस्था के संस्थापक सुनील गहलावत के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह मानवाधिकार आयोग एक सरकारी संस्था के रूप में काम करता है, ठीक उसी तरह यह संस्था निजी स्तर पर लोगों की समस्याओं का निवारण कर रही है, जो कि समाज के लिए एक बेहतरीन पहल है।इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल महापुरुषों के विचारों को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में न्याय और समानता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर राम मेहर निम्नाबाद, मनीष रत्ता खेड़ा, डॉ. अशोक महान, अशोक अहर, सरदार बलदेव सिंह कालो, बलविंदर चौहान, बबीता दुग्गल, डॉ. जगदीश चंद्र, नंबरदार राजकुमार सैनी, रोशन सैनी, सुल्तान सिंह बेनीवाल, संजय अदलखा, चुन्नीलाल, सुनीता रैना, जयवीर सिंह रंगा, सतबीर सिंगल, सुभाष मालसरी खेड़ा, सतीश गांगोली, एडवोकेट अमन गौतम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।