Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
drug trafficker was apprehended in Julana, Jind, with 450 grams of charas (hashish)
{"_id":"6981d9cdea324a3a5605d144","slug":"video-drug-trafficker-was-apprehended-in-julana-jind-with-450-grams-of-charas-hashish-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में 450 ग्राम चरस सहित एक नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में 450 ग्राम चरस सहित एक नशा तस्कर काबू
लजवाना रोड़ से पुलिस ने 450 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लजवाना कलां रोड़ पर एक आरोपी नशीले पदार्थ के साथ घुम रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की तो एक आरोपी को काबू किया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 450 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान लजवाना कलां गांव निवासी ईश्वर के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लिजवाना कलां रोड स्थित नेशनल हाईवे 152-डी के पुल नशा तस्कर ईश्वर लिजवाना कलां की ओर से 152-डी की तरफ नशा बेचने के लिए आ रहा है। सूचना मिलते ही ए.वी.टी. स्टाफ जींद ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तुरंत नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक व्यक्ति लजवाना कलां की ओर से आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर तेज-तेज कदमों से चलने लगा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम लजवाना कलां गांव निवासी ईश्वर बताया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 450 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।