{"_id":"693fc8f828dfd967cf03b8ea","slug":"video-electricity-employees-held-a-gate-meeting-in-julana-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: जुलाना में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मिटिंग, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: जुलाना में बिजली कर्मचारियों ने की गेट मिटिंग, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
कस्बे के दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिवीजन में एचएसईबी वर्कर यूनियन ईकाई द्वारा ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध मे गेट मिटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान संदीप दलाल ने की और संचालन सचिव मनोज ने किया। इस मौके पर बिजली कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एचएसईबी वर्कर यूनियन के पूर्व राज्य उप-प्रधान विरेन्द्र गोयत ने कहा कि कर्मचारियों का बार-बार तबादला किया जाना जोखिम भरा है क्योंकि नई जगह पर अगर टेक्नीकल कर्मचारी जाता है तो उसे लाइनों को समझने में समय लगता है और इस दौरान वह हादसे का शिकार हो जाता है। ऐसा कर्मचारियो के साथ पहले भी हो चुका है। गोयत ने बताया कि अब तक 200 से ज्यादा कर्मचारी लाइनों पर काम करते हुए हादसे का शिकार हो चुके हैं और उनकी मौत हो चुकी है। इसी को लेकर ऑन लाइन पॉलिसी का विरोध किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि अभी तो यह गेट मिटिंग सब डिवीजन लेवल पर है। उसके बाद डिवीजन लेवल और सर्कल लेवल पर की जाएगी। अगर उसके बाद भी ऑनलाइन पॉलिसी रद्द नहीं की गई तो वे निगम के एमडी का घेराव करने में भी परहेज नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।