{"_id":"687f636939f9ce23120bdc3f","slug":"video-farmers-protest-in-jind-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: बीज की खराब गुणवत्ता को लेकर किसानों ने किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: बीज की खराब गुणवत्ता को लेकर किसानों ने किया धरना
संयुक्त किसान मोर्चा का धरना मंगलवार को तहसील कार्यालय के सामने 1190वें दिन भी जारी रहा। धरने की अगुवाई मास्टर बलबीर सिंह, राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा ने की जबकि अध्यक्षता बलदेव सिंह ढाकल व मंच संचालन महेन्द्र सिंह धर्मगढ़ ने किया। धरने में भाग लेते हुए मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि बीते एक माह पूर्व दबलैन, सच्चा खेड़ा और दनौदा गांवों के किसानों ने धान की रोपाई के लिए प्राइवेट कंपनी के बीज खरीदे। किसानों ने समय पर प्यौद तैयार कर खेतों में रोपाई की, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी फसल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। परेशान किसान जब कृषि विभाग के पास पहुंचे, तो विभाग ने बीज की खराब गुणवत्ता को इसका कारण बताया और हाथ खड़े कर दिए। किसानों ने बताया कि उन्होंने बायर कंपनी के बीज इस्तेमाल किए थे, लेकिन फसल बौनी रह गई। कई किसानों को मजबूरी में खड़ी फसल को नष्ट करना पड़ा, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।