Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Farmers stage semi-nude protest in Julana, Jind; raise slogans against the government.
{"_id":"69df53a20e6a608aac09e9f4","slug":"video-farmers-stage-semi-nude-protest-in-julana-jind-raise-slogans-against-the-government-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में अर्धनग्न होकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में अर्धनग्न होकर किसानों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कस्बे की नई अनाजमंडी में धरने पर बैठे किसानों ने सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियमों के विरोध में बुधवार को अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए नियमों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
किसान नेता नरेश ढांडा ने कहा कि सरकार लगातार किसानों और आढ़तियों पर नए-नए नियम थोप रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल बेचने की प्रक्रिया को पहले ही आसान बनाने की जरूरत थी, लेकिन इसके उलट सरकार ने बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर नंबर प्लेट के साथ फोटो जैसी शर्तें लागू कर दी हैं, जिससे किसानों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
किसानों का कहना है कि बायोमेट्रिक सिस्टम अक्सर ठीक से काम नहीं करता, जिससे उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। वहीं, ट्रैक्टर के साथ फोटो खिंचवाने की प्रक्रिया भी कई बार तकनीकी कारणों से पूरी नहीं हो पाती, जिसके चलते फसल की बिक्री में देरी हो रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी हकीकत को समझे बिना ही नियम बना रही है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र ढांडा, नरेंद्र लाठर, जयपाल, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।