Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Class IV railway employee suffered from mental distress; dies under suspicious circumstances.
{"_id":"6a96bc5adfadda5e49082fd3","slug":"video-jind-class-iv-railway-employee-suffered-from-mental-distress-dies-under-suspicious-circumstances-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: मानसिक रूप से परेशान रहता था चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: मानसिक रूप से परेशान रहता था चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जींद। शहर की लोको कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले चतुर्थ श्रेणी रेलकर्मी के मामले में मंगलवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। वह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
आसन निवासी आनंद रेलवे में अस्थायी तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और फिलहाल उसकी ड्यूटी जींद रेलवे जंक्शन पर थी। वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। सोमवार को वह ड्यूटी के लिए घर से जींद आया था। दोपहर बाद उसका शव लोको कॉलोनी स्थित उसके दोस्त के क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
वर्जन
परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। परिजनों के अनुसार आनंद मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
-रामनिवास, इंचार्ज, पुलिस चौकी, पटियाला चौक
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।