Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Showroom employee in Jind exploits owner's trust to commit theft; 24 ACs and other goods worth lakhs recovered
{"_id":"6a6ef8ae9be06795ca043e08","slug":"video-showroom-employee-in-jind-exploits-owners-trust-to-commit-theft-24-acs-and-other-goods-worth-lakhs-recovered-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में शोरूम कर्मचारी ने मालिक के भरोसे को बनाया चोरी का जरिया, 24 एसी और लाखों का अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में शोरूम कर्मचारी ने मालिक के भरोसे को बनाया चोरी का जरिया, 24 एसी और लाखों का अन्य सामान बरामद
शहर थाना पुलिस ने शोरूम में कार्यरत कर्मचारी द्वारा की गई लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का खुलासा करते हुए 24 एयर कंडीशनर, फ्रिज और एक गीजर बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
डीएसपी संजय कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि सफीदों रोड स्थित चाहत सुपर मार्केट के मालिक प्रवीण ने 28 जुलाई को शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने कर्मचारी अमन निवासी बरसाना को शोरूम और गोदाम की जिम्मेदारी सौंप रखी थी।
कर्मचारी ने मालिक के विश्वास का दुरुपयोग करते हुए समय-समय पर शोरूम और गोदाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया।
शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए 24 एसी, एक रेफ्रिजरेटर और एक गीजर बरामद कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।