{"_id":"685ac6a331d69566b00666ba","slug":"video-street-lights-are-back-on-at-kaithal-road-chowk-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: कैथल रोड चौक पर स्ट्रीट लाइटें फिर हुईं चालू, लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कैथल रोड चौक पर स्ट्रीट लाइटें फिर हुईं चालू, लोगों को मिलेगी सुविधा
कैथल रोड चौक पर बीते कई महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें आखिरकार चालू कर दी गई हैं, जिससे दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिली है। यह बदलाव अमर उजाला की प्रभावी पत्रकारिता और जनहित की चिंता का परिणाम है। अमर उजाला ने 13 जून को प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित की थी कि कैथल रोड चौक की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद हैं, जिससे रात के समय चौक पर घना अंधेरा छा जाता है। खबर में यह भी बताया गया था कि यह इलाका हाईवे पर होने के कारण ट्रैफिक बहुत अधिक रहता है और लाइटों के न होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। खास तौर पर भाखड़ा लिंक नहर के पास का क्षेत्र रात में पूरी तरह अंधकार में डूबा रहता था। जींद और कैथल की ओर से आने वाले तेज गति के वाहन अक्सर गांव डुमरखां कलां रोड के कट से अचानक मोड़ ले लेते थे, जिससे दृश्यता की कमी के कारण टक्कर का खतरा बना रहता था। खबर में स्थानीय नागरिकों द्वारा यह आरोप भी लगाया गया था कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इन लाइटों की मरम्मत व देखरेख में लापरवाही बरती गई। आंदोलन के समय ये लाइटें कुछ समय के लिए चालू की गई थीं, लेकिन बाद में दोबारा बंद कर दी गईं थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।