Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Kaithal: Two accused apprehended with 11 strips of banned narcotic pills and 641 grams of a narcotic medicinal solution.
{"_id":"6a7c75e4b4d932bae60cfafe","slug":"video-kaithal-two-accused-apprehended-with-11-strips-of-banned-narcotic-pills-and-641-grams-of-a-narcotic-medicinal-solution-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल 11 पत्ते प्रतिबंधित नशीली गोलियां व 641 ग्राम नशीली दवाई का घोल सहित दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल 11 पत्ते प्रतिबंधित नशीली गोलियां व 641 ग्राम नशीली दवाई का घोल सहित दो आरोपी काबू
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल कैथल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली गोलियों तथा नशीली दवाई से तैयार किए गए घोल सहित काबू किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 11 पत्ते ऐडनोक की कुल 110 गोलियां, 641 ग्राम नशीली दवाई का घोल, 13 खाली छोटी शीशियां तथा 3 सिरिंज बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है।
डीएसपी रमेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान ढांड चौक से पुलिस लाइन कैथल की तरफ मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक सूचना मिली कि प्रीत तथा अंकुश दोनों निवासी पेहवा काफी समय से कैथल में आकर प्रतिबंधित नशीली गोलियों को पशुओं की लिक्विड दवाई में मिलाकर नशीला घोल तैयार करते हैं तथा उसे छोटी प्लास्टिक की शीशियों में भरकर नशा करने वाले व्यक्तियों को बेचते हैं। जो अब भी ये दोनो मोटर साईकिल पर रेलवे लाईन के पास गांव ग्योंग को जाने वाले रास्ते पर किसी को नशीली दवाइयों के द्वारा तैयार किये हुऐ घोल को देने के लिये खडे है। जिन्हे दबिश देकर काबू किया जा सकता है। पुलिस द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके गांव ग्योंग की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास दबिश देकर एक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर बैठे दो संदिग्ध युवकों को काबू कर लिया गया। जिनकी पहचान प्रीत व अंकुश दोनों निवासी पेहेवा के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी रमेश चन्द्र के समक्ष की गई जांच व तलाशी के दौरान युवक प्रीत की पहनी हुई लोयर की जेब से 11 पत्ते ऐडनोक बुप्रेनोरफिन की कुल 110 गोलियां बरामद हुईं। वहीं अंकुश के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोतल में 641 ग्राम नशीला घोल, 13 खाली छोटी प्लास्टिक शीशियां तथा 3 सिरिंज भी बरामद हुईं। दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे पशुओं की दवाई में नशीली गोलियां मिलाकर बड़ी बोतल में नशीले घोल को तैयार करते है तथा छोटी शीशियों में भरकर नशा करने वाले व्यक्तियों को 100 रुपये में एक छोटी शीशी व एक सिरिंज बेचते है। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर द्वारा भी बरामद की गई गोलियों को प्रतिबंधित बताते हुए एनडीपीएस एक्ट के दायरे में आने की पुष्टि की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई राजेश कुमार द्वारा गिरफ्तार करके नशा तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा जिनसे पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।