Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
All India Mayor Council meeting concluded in Karnal, demand for implementation of 74th Constitutional Amendment
{"_id":"68b80567e653eb47fe091c56","slug":"video-all-india-mayor-council-meeting-concluded-in-karnal-demand-for-implementation-of-74th-constitutional-amendment-2025-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक सम्पन्न, 74वें संविधान संशोधन लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक सम्पन्न, 74वें संविधान संशोधन लागू करने की मांग
अखिल भारतीय महापौर परिषद की साधारण सभा की वार्षिक बैठक और दो दिवसीय सम्मेलन बुधवार को करनाल में सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। देशभर से आए महापौरों ने वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों की मांग उठाते हुए 74वें संविधान संशोधन को सभी राज्यों में पूर्ण रूप से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे सम्मेलन शहरों के विकास और स्वच्छता के मॉडल को साझा करने का मंच प्रदान करते हैं, जिससे महापौर एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर अपने शहरों में विकास की गति को तेज कर सकते हैं।
उन्होंने करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता को परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से देशभर के शहरों में बेहतर विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।सम्मेलन में कई महापौरों ने अपने विचार रखे और शहरी विकास, स्वच्छता, और बुनियादी ढांचे पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेनू बाला गुप्ता ने समापन की घोषणा की और सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी। यह सम्मेलन शहरी विकास को नई दिशा देने और महापौरों के बीच सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।