Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Atul Maheshwari Scholarship Examination in Haryana; students taking the test with enthusiasm.
{"_id":"6ad464e81aadefc5ec0d617e","slug":"video-atul-maheshwari-scholarship-examination-in-haryana-students-taking-the-test-with-enthusiasm-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, उत्साह के साथ पेपर दे रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, उत्साह के साथ पेपर दे रहे विद्यार्थी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 शुरू हो गई है। रेलवे रोड स्थित एसडी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी पहुंचकर उत्साह के साथ परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर केंद्र पर पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जिले के विभिन्न खंडों से विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने पहुंचे हैं।
परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई। इसके लिए 1322 विद्यार्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा 90 मिनट की है। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए उनके पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल भी शामिल हैं।
परीक्षा में विद्यार्थियों को ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों के उत्तर देने हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से सही विकल्प चुनकर उत्तर पुस्तिका में संबंधित गोले को नीले पेन से भरना है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं है। अभिभावकों को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
परीक्षा केंद्र अधीक्षक एवं स्कूल प्रिंसिपल डॉ. कीर्ति शर्मा के अनुसार, परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र से बाहर आने की अनुमति होगी। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र और आंसर शीट जमा करानी होगी। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परीक्षा परिणाम की जानकारी अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।