Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
In Karnal, Jago Hindu Jago Manch burnt the effigy of Diljit Dosanjh, demanding a ban on Sardar Ji 3
{"_id":"685e5b62b8b9e391c00cecc1","slug":"video-in-karnal-jago-hindu-jago-manch-burnt-the-effigy-of-diljit-dosanjh-demanding-a-ban-on-sardar-ji-3-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में जागो हिंदू जागो मंच ने फूंका दिलजीत दोसांझ का पुतला, सरदार जी 3 पर बैन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में जागो हिंदू जागो मंच ने फूंका दिलजीत दोसांझ का पुतला, सरदार जी 3 पर बैन की मांग
करनाल के सेक्टर 12 में सुपर मॉल के सामने जागो हिंदू जागो मंच के कार्यकर्ताओं ने पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। मंच ने दिलजीत की आगामी फिल्म सरदार जी 3 में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री को कथित तौर पर भूमिका देने का आरोप लगाते हुए इसे देश के साथ गद्दारी करार दिया।
मंच के प्रधान दिनेश शर्मा ने प्रेस को बताया कि फिल्म में शामिल पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भारत के ऑपरेशन सिन्धु को कायरतापूर्ण हरकत बताया था। उन्होंने कहा, "दिलजीत दोसांझ ने ऐसी अभिनेत्री को अपनी फिल्म में मौका देकर देश का अपमान किया है। हम इस फिल्म को करनाल में रिलीज नहीं होने देंगे। अगर यह फिल्म यहां लगी, तो इसके बैनर फाड़े जाएंगे और प्रदर्शन रोका जाएगा।"
विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने दिलजीत के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाकर अपना रोष जताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ता नारेबाजी करते और पुतला जलाते नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।