Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal: Paying a fee to get a 'free' bicycle... every student must pay at least ₹1,300.
{"_id":"6a5787128f0590890b085958","slug":"video-karnal-paying-a-fee-to-get-a-free-bicycle-every-student-must-pay-at-least-rs1300-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: शुल्क देकर मिल रही नि:शुल्क साइकिल... प्रत्येक छात्र को कम से कम 1300 रुपये भुगतान करना ही पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: शुल्क देकर मिल रही नि:शुल्क साइकिल... प्रत्येक छात्र को कम से कम 1300 रुपये भुगतान करना ही पड़ेगा
माई सिटी रिपोर्टर:
करनाल। सरकार की मेरी पसंद मेरी साइकिल योजना में इस बार विद्यार्थियों को शुल्क देकर नि:शुल्क साइकिल मिल रही है। क्योंकि शिक्षा विभाग की ओर से साइकिल का जो मूल्य तय किया गया है, उस कीमत में साइकिल बाजार में ही नहीं है। योजना के तहत साइकिल लेने के लिए विद्यार्थी को कम से कम 1300 रुपये का भुगतान करना ही होगा।
शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर-13 के राजकीय विद्यालय में योजना के तहत दो दिवसीय साइकिल मेले का आयोजन किया गया है। जहां तीन फर्मों ने साइकिलों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में 4100 रुपये से लेकर 6500 रुपये तक की साइकिल प्रदर्शित की गई। जबकि विभाग की ओर से 20 इंच की साइकिल का मूल्य 2800 रुपये व 22 इंच की साइकिल का मूल्य 3000 रुपये जीएसटी सहित देना तय है। ऐसे में सबसे कम कीमत की साइकिल बुक कराने पर 1300 रुपये और इससे अधिक कीमत की साइकिल लेने पर ज्यादा भुगतान करना होगा।
विदित हो कि 2020 के बाद से योजना के तहत विभाग की ओर से साइकिल के लिए दी जाने वाली राशि को नहीं बढ़ाया गया। जबकि बाजार में साइकिल की कीमत काफी बढ़ चुकी है।
एंकर : गगन तलवार, संवाददाता
बाइट : सियाराम शास्त्री, नोडल अधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।