Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Police have arrested five miscreants in connection with the firing on a car near Jaysinhpura; they conducted a recce in Assandh and carried out the attack as soon as the opportunity arose.
{"_id":"6a7201d875f977e52f0288ee","slug":"video-police-have-arrested-five-miscreants-in-connection-with-the-firing-on-a-car-near-jaysinhpura-they-conducted-a-recce-in-assandh-and-carried-out-the-attack-as-soon-as-the-opportunity-arose-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयसिंहपुरा के नजदीक कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच बदमाश गिरफ्तार, असंध में रेकी करके मौका मिलते ही की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुरा के नजदीक कार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने पांच बदमाश गिरफ्तार, असंध में रेकी करके मौका मिलते ही की वारदात
करनाल/असंध। जयसिंहपुरा गांव के नजदीक 30 जुलाई की रात को पीछा करने के बाद कार पर फायरिंग पुरानी रंजिश में की थी।
बुआ के बेटे को छोड़ने आए हैप्पी को बाजार में घूमता देख सक्रिय हो गए थे बदमाश, वारदात में प्रयुक्त क्रेटा बरामद
वारदात के चार दिन बाद पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया है। डीएसपी असंध गौरखपाल राणा ने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी अपने साथी तरूण के साथ मिलकर अपनी बुआ के बेटे गुरताज को असंध स्थित उसके घर छोड़ने गया था। तीनों कुछ देर तक असंध में ही घूमते रहे। इस दौरान उनकी अमृतपाल सिंह के साथी हरमन ने उनकी रेकी की। इसके बाद अमृतपाल और उसके सभी साथी सक्रिय हो गए और जयसिंहपुरा के पास रात करीब 10 बजे वारदात के अंजाम दिया गया।
उन्होंने बताया कि सीआईए प्रभारी सलिंद्र सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर असंध की नई अनाज मंडी क्षेत्र से डेरा पिंडोरिया निवासी अमृत विर्क, शेखपुरा निवासी एवं हाल किरायेदार कर्ण विहार निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ हैप्पी, जनकपुरी निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ गुलाब सिंह, डेरा पिंडोरिया निवासी एवं इंद्रा कॉलोनी असंध किरायेदार हरमनदीप सिंह उर्फ हमु और गांव अरड़ाना निवासी मंदीप सिंह बाजवा को सोमवार की रात को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी भी बरामद हुई है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अमृतपाल सिंह और गुरविंद्र सिंह को चार दिन व अन्य तीन को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शूटर पाल विर्क और अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी। ब्यूरो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।