Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi Police stops Aam Aadmi Party's march to PM's residence
{"_id":"6a71aa4cb47740d7f60c67b0","slug":"video-delhi-police-stops-aam-aadmi-partys-march-to-pms-residence-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"AAP का पीएम आवास मार्च रोका, केजरीवाल बोले- आंदोलन जारी रहेगा; पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP का पीएम आवास मार्च रोका, केजरीवाल बोले- आंदोलन जारी रहेगा; पुलिस के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
आम आदमी पार्टी कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च फिरोजशाह रोड पर कुछ दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस की ओर से रोका गया। दोपहर 12 अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास के लिए कूच किया था। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इथेनॉल मिला हुआ ई20 पेट्रोल गाड़ियों को खराब कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि करीब ढाई लाख लोगों से ली हुई शिकायतें वह प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने जा रहे थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप के दबाव में बड़ी मात्रा में इथेनॉल अमेरिका से खरीदा जा रहा है। पुलिस की ओर से सभी शिकायतों को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मार्च और धरना समाप्त कर दिया। करीब सवा घंटे तक चला हाई वोल्टेज हंगामा 1:15 बजे समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस ने फिरोजशाह रोड से प्रधानमंत्री आवास तक जाने का रास्ता बैरिकेडिंग लगाकर रोक कर दिया था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।