Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : protest of the employees of PACS Employees Union continues for sixth day in Karnal
{"_id":"6752ac91091faf0029013c0b","slug":"video-protest-of-the-employees-of-pacs-employees-union-continues-for-sixth-day-in-karnal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में पैक्स कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का छटे दिन विरोध प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में पैक्स कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का छटे दिन विरोध प्रदर्शन जारी
करनाल में प्राथमिक कृषि को-ऑपरेटिव सोसाइटी कर्मचारी संघ (पैक्स) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को छटे दिन केंद्रीय सहकारी बैंक में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों ने अधिकारियों को दो बजे तक का समय वार्ता के लिए दिया था लेकिन किसी ने सुध नहीं ली तो पूरे हरियाणा के पैक्स कर्मचारियों ने आज हड़ताल का एलान कर दिया है।
प्रदेशभर की समितियों से पैक्स कर्मचारी कल करनाल पहुंचेंगे। पैक्स कर्मचारी पिछले पांच दिनों से केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक के आदेश के खिलाफ काम बंद कर बेमियादी धरना दे रहे हैं लेकिन विभाग चुप है। सचिव ऋषिपाल ने बताया कहा कि हमने वीरवार को अधिकारियों को वार्ता का समय दिया था,लेकिन अभी तक उस पर कोई सुध नहीं ली।
इसलिए आज पूरे हरियाणा में पैक्स के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है और कल प्रदेश भर के पैक्स कर्मचारी करनाल पहुंचेगें। उन्होंने कहा कि रिकवरी का कार्य पूर्ण तौर पर बंद रहेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय सहकारी बैंक मॉल रोड पर प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।