Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Students presented models based on innovation in science in Karnal, district level children science exhibition organized
{"_id":"673edfad1b6edb23610dfceb","slug":"video-students-presented-models-based-on-innovation-in-science-in-karnal-district-level-children-science-exhibition-organized","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में विद्यार्थियों ने विज्ञान में नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में विद्यार्थियों ने विज्ञान में नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
करनाल में विज्ञान में नवाचार पर आधारित मॉडल तैयार करके स्कूली विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसमें वे विज्ञान की तकनीकों पर आधारित भविष्य की समस्याओं और उनके समाधान पर भी प्रकाश डाल रहे हैं। एससीईआरटी के निर्देश पर जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शेखपुरा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में हो रही प्रदर्शनी में खास बात यह है कि इसमें थर्माकोल पर आधारित मॉडल मान्य नहीं है।
प्रदर्शनी में जिले के सभी छह खंडों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं प्रत्येक खंड को सात विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करने होंगे। इनमें खंड स्तर पर विजेता रहे 21 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसी अनुसार, सभी छह खंडों से कुल 126 टीमें प्रतिभागिता कर रहे हैं। इस स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि कुल सात विषय निर्धारित किए गए हैं। जिनमें फूड हेल्थ एंड हाईजीन, ट्रांसपोर्ट एंड कॉम्यूनिकेशन, नेचुरल फार्मिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट, मैथ मॉडलिंग, जल प्रबंधन, रिसोर्स प्रबंधन आदि शामिल हैं। विद्यार्थियों को विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।