Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Wheat arrival has started in Karnal Mandi, farmers are facing problems due to moisture
{"_id":"67ef9fa9b10aebbb0100f4f1","slug":"video-wheat-arrival-has-started-in-karnal-mandi-farmers-are-facing-problems-due-to-moisture-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल मंडी में गेहूं की आवक शुरू, नमी के कारण किसानों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल मंडी में गेहूं की आवक शुरू, नमी के कारण किसानों को हो रही परेशानी
नई अनाज मंडी में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन खराब मौसम और फसलों में नमी के कारण गेहूं की आवक धीमी रही। 2 अप्रैल को मात्र 75 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा था, जबकि 4 अप्रैल शुक्रवार को 35 क्विंटल की एक ढेरी आई। नमी के कारण गेहूं को सुखाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं।
किसानों से गेहूं सुखाकर लाने की अपील
मंडी आढ़ती रणबीर ने बताया कि मंगलोरा गांव के किसान परवेज अपनी गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचे हैं। मंडी प्रधान रजनीश ने कहा कि अब गेहूं की आवक बढ़ने लगी है और जल्द ही खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे गेहूं को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मंडी में तैयारियां पूरी
मंडी में सरकारी खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारी और आढ़ती मंडी में व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में जुटे हुए हैं। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मजदूरों की भी व्यवस्था की गई है।
गेहूं की आवक में तेजी की उम्मीद
मंडी प्रधान का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल होते ही गेहूं की आवक में तेजी आएगी और खरीद प्रक्रिया पूरी रफ्तार से शुरू हो जाएगी। प्रशासन भी किसानों को हर संभव सुविधा देने के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।