{"_id":"6821b0179d1585106a016dbc","slug":"video-construction-of-saraswati-reserve-wire-in-350-acres-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"350 एकड़ में सरस्वती रिजर्व वायर का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की ओर से यमुनानगर के छिल्लोर गांव की ज़मीन पर बनाया जा रहा है, जिसका निमार्ण कार्य अगले माह तक पूरा होने की उम्मीद है। अभी तक 20 हजार से अधिक डंपर मिट्टी यहां से उठाई जा चुकी है। यह मिट्टी का उपयोग भी कैल से लेकर पांवटा साहिब तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के निमार्ण में किया जा रहा है।
इसी सीज़न में बरसाती पानी को इस रिजर्व वायर में रोकने की योजना है और उसके बाद उस पानी को सरस्वती नदी में इस्तेमाल किया जाएगा। सोमवार को रिजर्व वायर का निरीक्षण करने के बाद बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से उसके आस-पास के इलाक़े में बहुत बड़ी पानी की कमी दूर होगी। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा तो इस क्षेत्र में आने वाली बाढ़ से भी बड़े स्तर पर राहत मिल पाएगी। कभी बाढ़ आदि आई तो उसका पानी भी इसमें एकत्रित किया जाएगा, जिसे बाद में सरस्वती के जरिए उपयोग में लाया जाएगा। इससे किसानों को बड़ा फ़ायदा होगा। नायब सैनी सरकार बरसात के पानी को किसानों के लिए इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है इस प्रोजेक्ट पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी काम कर रही है व जून के अंत तक पानी के इस्तेमाल के लायक़ बनाया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।