Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: Venue for Independence Day celebrations changed due to rain The event will now be held at the New Grain Market.
{"_id":"6a7f3a7328532b386f0ac01e","slug":"video-kurukshetra-venue-for-independence-day-celebrations-changed-due-to-rain-the-event-will-now-be-held-at-the-new-grain-market-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: बारिश हुई तो स्वतंत्रता दिवस समारोह का बदलना पड़ा आयोजन स्थल अब नई अनाज मंडी में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: बारिश हुई तो स्वतंत्रता दिवस समारोह का बदलना पड़ा आयोजन स्थल अब नई अनाज मंडी में होगा आयोजन
कुरुक्षेत्र: धर्म नगरी में शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश के चलते स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन स्थल भी बदलना पड़ा। अब समारोह पुलिस लाइन की बजाय नई अनाज मंडी में होगा जहां देर रात तक आनन फानन मे तैयारी की जाती रही। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण मुख्य अतिथि होंगे जो पहले शहीद स्मारक पर जिला सचिवालय परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे इसके बाद नई अनाज मंडी में कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा फहराएंगे। पिछले तीन दिन से पुलिस लाइन परिसर में समारोह के लिए तैयारी की जा रही थी और दोपहर से पहले शुक्रवार को यह तैयारी पूरी कर ली गई थी। अचानक ही मौसम बदलने के बाद हुई तेज बारिश के चलते पुलिस लाइन परिसर पानी से लबालब हो गया और यहां तैयारी धरी की धरी रह गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने समारोह नई अनाज मंडी में मनाए जाने का निर्णय लिया और फिर से तैयारी शुरू करवाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।