{"_id":"683f2d6d6e15f0782102c5b2","slug":"video-leopard-seen-in-village-jainpur-jatan-area-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: गांव जैनपुर जाटान क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: गांव जैनपुर जाटान क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, लोगों में डर का माहौल
लाडवा- भादसों रोड पर मातु राम कॉलेज जैनपुर जाटान के पास ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने का मामला सामने आया है। जिससे आसपास के डेरा व ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर पंजेटा ने पुलिस व वन विभाग को सूचित कर मामले की सूचना दी है। पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। खेतों में रहने वाले जसवीर सैनी ने बताया कि वह मातुराम कॉलेज में नौकरी करता है और वहीं पर रहता है। देर शाम वह कॉलेज की छत पर टहल रहा था। लगभग 7:30 बजे उसने कॉलेज के पास गन्ने के खेतों में एक जानवर दिखाई दिया। पहले तो उसने उसे कुत्ते जैसा दिखने वाला जानवर गीदड़ समझा। उसने आवाज लगाकर अपने बच्चों को ऊपर छत पर बुलाया तब तक वह जानवर कॉलेज की बिल्डिंग के पास आ चुका था। जब उसने व उसके बच्चों ने उसको दोबारा देखा तो तेंदुआ देख कर उनकी चीख निकल गई। उसने घटना की सूचना किसान जसबीर पंजेटा व कॉलेज संचालक प्रदीप पंजेटा को दी। सरपंच प्रतिनिधि जसविंदर पंजेटा व ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।