{"_id":"683eda866a9c9b697e0a21fd","slug":"video-video-shravasti-garafatara-ka-dara-sa-bhaga-inamaya-jalsaja-shakashhaka-garafatara-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Shravasti: गिरफ्तारी के डर से भागा इनामिया जालसाज शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Shravasti: गिरफ्तारी के डर से भागा इनामिया जालसाज शिक्षक गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज के सहारे सहायक शिक्षक बना जालसाज मार्च में केस दर्ज होने के बाद विद्यालय छोड़ कर लापता हो गया। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जालसाज शिक्षक को मंगलवार हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने दोदी गांव तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बस्ती जिले के हरैया क्षेत्र अंतर्गत थान्हा खास निवासी संजय श्रीवास्तव पुत्र राम रघुवीर श्रीवास्तव ने 11 अगस्त 2014 को कूट रचित दस्तावेज के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हुआ था। उसकी तैनाती जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय अहिरन देवरा में सहायक शिक्षक के पद पर हुई थी।
अभिलेखों के सत्यापन में उसका इंटरमीडिएट, बीए, बीएड व टीईटी 2011 प्राथमिक स्तर का अंकपत्र व प्रमाण पत्र कूटरचित व फर्जी निकला। इस पर उसे चार मार्च 2025 को बीएसए अजय कुमार ने बर्खास्त कर दिया था। बाद में पांच मार्च को बीईओ जमुनहा सतीश कुमार ने संजय श्रीवास्तव के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से जालसाज विद्यालय छोड़ कर फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया की ओर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
मंगलवार को थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने जालसाज को दोदी गांव तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। जालसाज शिक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।