{"_id":"683ede4781a191cd9a028e59","slug":"video-investors-protest-against-amar-jyoti-company-in-budaun-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में अमर ज्योति कंपनी के खिलाफ निवेशकों ने खोला मोर्चा, तहरीर लेकर 300 लोग पहुंचे एसएसपी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में अमर ज्योति कंपनी के खिलाफ निवेशकों ने खोला मोर्चा, तहरीर लेकर 300 लोग पहुंचे एसएसपी कार्यालय
बदायूं में अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड ने लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनसे करोड़ों रुपये जमा कराए। देने की बारी आई तो कंपनी के निदेशक और एजेंट भाग गए। कंपनी के भाग जाने की चर्चा अब आम हो गई है। मंगलवार को तीन सौ से अधिक निवेशक एसएसपी कार्यालय पर तहरीर लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी को कोतवाली पहुंचकर तहरीर देने व मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर भेज दिया। भारी भीड़ को देखकर वहां तैनाती पुलिसकर्मी दंग रह गए। बता दें कि कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत, मैनेजर अमित सिंह, एजेंट सुनील बाबू मौर्य और अन्य के खिलाफ कोतवाली में निवेशक असद अहमद की ओर से रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने एसआईटी गठित की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।