सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Movement became a challenge in the harsh cold

कुरुक्षेत्र: कड़ाके की ठंड में आंदोलन बना चुनौती, पीजीआई के 35 अनुबंधित कर्मचारियों का बिगड़ा स्वास्थ्य

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:39 PM IST
Movement became a challenge in the harsh cold
कड़ाके की ठंड ने पक्का मोर्चा लगाए बैठे पीजीआई रोहतक के अनुबंधित कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धरने के पांचवें दिन भी सरकार व प्रशासन द्वारा मांगों पर कोई सुध नहीं लेने पर कर्मचारियों ने ठंड से बचने के लिए धरनास्थल को खुले आसमान से तंबू में बदल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार ठंड में खुले में बैठने से करीब 35 कर्मचारियों का स्वास्थ्य बिगड़ गया है। इनमें से कई को तेज बुखार, जुकाम, खांसी और सर्दी जैसी समस्याएं हो रही हैं। कुछ कर्मचारियों को तो इलाज के लेने के लिए अपने घर को रवाना होना पड़ा। कुछ कर्मचारी धरनास्थल पर दवाइयां लेकर लड़ाई जारी रखे हुए हैं तो ठंड से बचने के लिए रात भर चाय, गर्म पानी व अन्य पेय पदार्थ ले रहे हैं। धरने पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि रात के समय तापमान काफी नीचे गिर जाता है, जिससे ठंड असहनीय हो जाती है। पहले खुले में बैठे थे, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर मजबूरी में पूरे घटनास्थल को तिरपाल से कवर करके तंबू में बदल दिया है। पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारी लंबे समय से कौशल रोजगार में शामिल करने की मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। बीमार हुए कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। इसके बावजूद भी अभी तक 10 के करीब महिला मोर्चे पर डटी हुई हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन व सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही और अनसुना कर रही है। बातचीत में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि ठंड ने उनकी हिम्मत को चुनौती दी हुई है। उन्होंने कहा की वह दो दिन और प्रशासन की ओर दिए गई समय का इंतजार करेंगे। धरने के सात दिन पूरे होने पर आठवें दिन वे सभी कर्मचारियों व किसान यूनियन व खाप पंचायतों को यहां बुलाकर बड़ी पंचायत करेंगे और आगे की रणनीति बनाते हुए बढ़ा फैसला लेंगे। बॉक्स धरना स्थल पर चोरों की नजर, पुलिस ने हटाई पीसीआर धरना स्थल पर चोर भी अपनी नजरें जमाएं बैठे हैं। जैसे ही कर्मचारियों की आंखे लगती है। चोर इसका फायदा उठाते हुए वहां से चोरी कर लेते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उनका अब तक यहां से रात के समय में काफी सामान चोरी हो चुका है। चोरों ने खाना पकाने के लिए लाए गए बर्तनों तक पर अपना हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने भी धरना स्थल पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए दो दिन तक एक डायल 112 की गाड़ी लगाई थी, लेकिन दो दिन बाद उसे भी हटा लिया गया है। अब ऐसे में कर्मचारी रात को चोरों पर नजर रखने के लिए बारी-बारी पहरा दे रहे हैं। बाहर ट्राली व अपनी कारों में बैठकर भी चारों और नजर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया

17 Dec 2025

नारनौल: लघु सचिवालय में मास्टर ट्रेनर्स, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों की वर्कशॉप का आयोजन

Shahjahanpur: मनरेगा अधिनियम खत्म के लिए विधेयक पेश करने का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

17 Dec 2025

सोलन: सपरून से पुराने उपायुक्त चौक तक जिला प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

17 Dec 2025

VIDEO: अभियान शुरू होने से पहले ही खुद हटाने लगे अतिक्रमण, वापस लौटा बुलडोजर

17 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: बिजली बिल राहत योजना से रुपईडीहा के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अवर अभियंता ने डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया

17 Dec 2025

Mandsaur News: दिनदहाड़े अपहृत एक वर्षीय बालक राजस्थान से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

17 Dec 2025
विज्ञापन

करनाल: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 लोगों ने किया रक्तदान

17 Dec 2025

जींद: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना

17 Dec 2025

हिसार: 12 जनवरी को जिलाभर के किसान उपायुक्त कार्यालय का करेंगे घेराव

17 Dec 2025

Shahjahanpur: परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रहे निजी बस संचालक, रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई कार्रवाई की मांग

17 Dec 2025

कोंडागांव में धान खरीदी में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस का धरना, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

17 Dec 2025

पेंशनरों को बेहतर व सुगम स्वास्थ सेवाएं कराई जाएंगी उपलब्ध: DM

17 Dec 2025

झोपड़ी में लगी आग, आठ बकरियाें की मौत

17 Dec 2025

VIDEO: पेंशनर्स गोष्ठी में पेंशनधारकों ने गिनाई समस्याएं...

17 Dec 2025

पठानकोट: घरोटा ब्लॉक में मतगणना केंद्र पहुंची भाजपा की पूर्व विधायक सीमा कुमारी, सुनिए क्या बोलीं

मंत्री संजय निषाद के बयान पर फूटा गुस्सा, बरेली में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

17 Dec 2025

बरेली में किराये के फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार, युवती और पांच युवक गिरफ्तार

17 Dec 2025

सोनीपत: पेंशन संबंधित वित्त विधेयक को वापस लेने की मांग, रिटायर कर्मचारियों ने दिया धरना

17 Dec 2025

हादसे में मृत युवक का शव रख परिजनों ने रोड जाम की

17 Dec 2025

फतेहाबाद: वीर साहिबजादों की शहादत पर सैंड आर्ट शो का आयोजन

17 Dec 2025

झज्जर में एचआईवी/एड्स पर सेमिनार आयोजित

भाटापारा में सुष्क दिवस पर शटर डाउन, लेकिन ढाबों में खुलेआम शराब बिकने की आशंका

Rampur Bushahr: पेंशनर दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन

17 Dec 2025

दिल्ली पुलिस परीक्षा पेपर स्कैम: अंडरग्राउंड वायर से हैक किया सिस्टम, पुलिस जांच में जुटी

17 Dec 2025

विजयपुर में श्राइन बोर्ड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, संघर्ष समिति ने फूंका पुतला

17 Dec 2025

राजोरी में नेशनल इंटीग्रेशन टूर का फ्लैगिंग ऑफ, छात्रों का GOC ऐस ऑफ स्पेड्स ने स्वागत किया

17 Dec 2025

द्रास में बड़ा खतरा टला: दुर्घटनास्थल से पुराना हैंड ग्रेनेड बरामद, सेना-पुलिस ने किया निष्क्रिय

17 Dec 2025

शोपियां में भाजपा की पदयात्रा, जावेद कादरी के नेतृत्व में हुआ जनसंपर्क

17 Dec 2025

Kashmir: गांदरबल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ से अधिक की कोकीन बरामद

17 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed