{"_id":"67a60af157a33bc42e0b1ae7","slug":"video-nakaya-canava-ma-cayaraparasana-va-parashhatha-ka-le-nashhathavana-karayakaratao-ka-utaraga-bhajapa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निकाय चुनाव में चेयरपर्सन व पार्षद के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उतारेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निकाय चुनाव में चेयरपर्सन व पार्षद के लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उतारेगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी अब निकाय चुनाव भी पूरी रणनीति के साथ लड़ेगी, जिसके लिए निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही कमल का फूल निशान देकर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को बॉयोडाटा व चुनावी फार्म लिए गए, जिनमें से अब छंटनी की जाएगी। चेयरर्सन के लिए जहां करीब 30 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है तो वहीं सभी 32 वार्डों के लिए 100 से ज्यादा कार्यकर्ता सामने आए हैं, जिन्होंने अपना-अपना दावा जताते हुए आवेदन पत्र दिया है। हालांकि आवेदन लिए जाने का समय सुबह दस से दोपहर दो बजे तक रखा गया लेकिन शाम तक ये आवेदन लिए गए। जिलाध्यक्ष सुशील राणा व पूर्व राज्यमंंत्री सुभाष सुधा की मौजूदगी में आवेदन देने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही तो वहीं अब माना जा रहा है कि ये आवेदन पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के पास भेजे जाएंगे, जिसके बाद फिर जिला कार्यकारिणी के पास सूची पहुंचेगी तो प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।