Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Nursing staff in Kurukshetra went on a two-hour strike for the second consecutive day; protests were also witnessed at PHCs and CHCs.
{"_id":"6a27c947301c2451310d1048","slug":"video-nursing-staff-in-kurukshetra-went-on-a-two-hour-strike-for-the-second-consecutive-day-protests-were-also-witnessed-at-phcs-and-chcs-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दो घंटे की हड़ताल पर गई नर्सिंग स्टाफ, पीएचसी-सीएचसी में भी दिखा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन दो घंटे की हड़ताल पर गई नर्सिंग स्टाफ, पीएचसी-सीएचसी में भी दिखा विरोध
एलएनजेपी नागरिक अस्पताल प्रकरण में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया की कथित टिप्पणियों के विरोध में मंगलवार को जिलेभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की। स्टेट कमेटी के आह्वान पर पीएचसी, सीएचसी और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग अधिकारियों ने कामकाज छोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बहाल रखी गईं, ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि एलएनजेपी मामले में पूरे नर्सिंग कैडर पर सवाल उठाए गए और ऐसी टिप्पणियां की गईं, जिनसे उनकी मानहानि हुई है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने हमेशा मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी है, लेकिन बिना जांच पूरे नर्सिंग स्टाफ को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।
नर्सिंग कर्मियों ने रेनू भाटिया से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो स्टेट कमेटी के अगले आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।