{"_id":"690309c8624b095df206f784","slug":"video-108-kund-yajna-was-performed-on-the-occasion-of-gopashtami-at-shri-goshala-dholposh-ashram-in-mahendragarh-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में गोपाष्टमी पर्व पर 108 कुण्डीय यज्ञ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में गोपाष्टमी पर्व पर 108 कुण्डीय यज्ञ किया
श्री गोशाला धोलपोश आश्रम में गोपाष्टमी पर्व पर वीरवार को 108 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया गया। सुबह गोपूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दोपहर 12 बजे अन्नकूट का प्रसाद वितरण शुरू किया गया। गोशाला धोलपोश आश्रम के प्रधान रविंद्र तिवाड़ी ने बताया 108 कुण्डीय यज्ञ सुबह 9 बजे किया किया गया। गो भक्तों के कष्ट निवारण हेतु तथा सुख शांति समृद्धि के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली। दोपहर 12 बजे बाद अन्नकूट प्रसाद ग्रहण एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
शहरवासियों ने सुबह से दोपहर तक गोपूजन किया। महिलाओं ने गोशाला प्रंगाण में पहुंचकर गोवंश को हरा चारा तथा गुड़ खिलाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में गाय माता को प्रथम स्थान दिया गया है।
कहा जाता है कि जहां गो माता निवास करती हैं वहां पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। गोपाष्टमी के दिन गाय और बछड़ों की पूजा कर उनका सम्मान किया गया। गोपाष्टमी के दिन ही बाल गोपाल कृष्ण प्रथम बार गाय चराने को गए थे। शहर की तीन प्रमुख गोशालाओं में सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।