{"_id":"69d7a14c6781d56d7f02b5bb","slug":"video-55-registered-at-the-job-fair-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: रोजगार मेले में 55 ने करवाया पंजीकरण, 23 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: रोजगार मेले में 55 ने करवाया पंजीकरण, 23 को मिली नौकरी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 55 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था और इनमें से 23 नौकरी पाने में सफल रहे। ये सभी छात्र जिले की विभिन्न आईटीआई से पासआउट हो चुके थे।
प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि इस प्रकार के रोजगार मेले समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। आज के मेले में देश की जानी मानी यूनो मिंडा कंपनी ने भाग लिया और छात्रों का चयन किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि कंपनी ने 23 छात्रों का ऑन रोल पद पर चयन किया है। लगभग 55 छात्रों ने मेले में पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 23 छात्रों का चयन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया। इस मेले में क्षेत्र के सभी आईटीआई के पास आउट छात्रों ने भाग लिया था।
इस मेले में कंपनी के एचआर मैनेजर रूपेश सिन्हा व कमल कुमार की ओर से पहले लिखित परीक्षा व उसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से छात्रों का चयन किया गया है। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।