{"_id":"6795d719e22125d5790c70f7","slug":"video-a-former-soldier-honoured-with-veer-chakra-hoisted-the-national-flag-at-amrit-sarovar-in-mahendragarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में अमृत सरोवर पर वीर चक्र सम्मानित पूर्व सैनिक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में अमृत सरोवर पर वीर चक्र सम्मानित पूर्व सैनिक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव अगिहार में वीर चक्र सम्मानित पूर्व सैनिक हवलदार बुध सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गांव के सरपंच दलबीर सिंह ने वीर चक्र से सम्मानित पूर्व सैनिक हवलदार बुध सिंह का सम्मान किया। सरपंच दलबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के आह्वान पर गांव में अमृत सरोवर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सरकार कि यह पहल युवाओं को देशहित के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव की प्राचीन धरोहर के रूप में इन सरोवरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की सराहनीय पहल की है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशे से दूर रहकर समाज एवं देशहित में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें। इस दौरान सरोवर पर उपस्थित ग्रामीणों को प्रसाद वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।