{"_id":"69cce4a72d4646e9ab0ae399","slug":"video-confectioners-working-on-a-diesel-furnace-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत से हलवाई परेशान, डीजल भट्ठी बनी सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: कमर्शियल सिलिंडर की किल्लत से हलवाई परेशान, डीजल भट्ठी बनी सहारा
शहर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी के चलते हलवाई अब पुराने विकल्पों की ओर लौटने को मजबूर हो गए हैं। महावीर चौक स्थित दुकानदार मनोज ने बताया कि करीब 20 साल पहले इस्तेमाल में लाई गई डीजल भट्ठी को उन्होंने फिर से चालू कर दिया है। गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से काम प्रभावित हो रहा था, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।
मनोज के अनुसार डीजल भट्ठी चलाने में खर्च भी कम नहीं है। करीब दो घंटे में पांच से छह लीटर डीजल की खपत हो जाती है, जिससे लागत बढ़ रही है। इसके बावजूद काम सुचारू रूप से चलाने के लिए यह विकल्प अपनाना जरूरी हो गया है।
शहर के अन्य हलवाई भी सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे हैं और वैकल्पिक साधनों पर विचार कर रहे हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।