{"_id":"68a5751d04391ba5ca09d76b","slug":"video-councillor-accused-of-indecency-in-mahindergarh-sanitation-workers-sit-on-strike-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में पार्षद पर अभद्रता का आरोप लगा, धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में पार्षद पर अभद्रता का आरोप लगा, धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी
शहर वार्ड नंबर छह के पार्षद पर अभद्रता व गाली-गलोच का आरोप लगाते हुए शहर के सफाई कर्मचारियों ने रोष-प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वार्ड नंबर छह के पार्षद राजेश ने सफाई दरोगा सुमित के साथ अभद्रता की है। सफाई कर्मचारी सुबह नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।
नगरपालिका सचिव व प्रधान की ओर से शहर में अलग-अलग वार्ड़ों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। जब वार्ड नंबर छह में सफाई कर्मचारी की बदली कर अन्य वार्ड में तैनाती की गई तो पार्षद राजेश कुमार ने सफाई दरोगा सुमित से फोन पर बातचीत की।
इस दौरान सफाई कर्मचारी को धमकाते हुए देख लेने की धमकी भी दी गई। सफाई कर्मचारी ने इस ऑडियो रिकार्डिंग को अन्य ग्रुपों में वायरल कर दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक इस मामले में पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी उनकी धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।