{"_id":"69ba9fa98a2e2082db06e290","slug":"video-dig-visits-narnaul-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीआईजी का नारनौल दौरा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी का नारनौल दौरा, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुई बैठक
पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बुधवार को नारनौल का दौरा किया। उनका पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने स्वागत किया। इस अवसर पर सलामी गार्द ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात, डीआईजी सुरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की अध्यक्षता की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, बैशाख बागी आईपीएस, डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी दिनेश कुमार सहित सभी थाना प्रभारी और सीआईए इंचार्ज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मीटिंग की कार्यवाही परिचय सत्र के साथ शुरू हुई, जिसके बाद डीआईजी ने जिले की कानून व्यवस्था का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके संबंधित क्षेत्रों में अपराध की प्रकृति और वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के दौरान इस वर्ष अब तक दर्ज हुए जघन्य अपराधों के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था को ओर अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी पहुंच की भी समीक्षा की गई।
नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए डीआईजी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ओर अधिक कड़ी और प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस को ओर अधिक आक्रामक रुख अपनाना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।