{"_id":"6abbbce3af37688b390bfb00","slug":"video-district-level-yoga-competition-in-narnaul-96-players-selected-for-the-state-level-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, 96 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, 96 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 96 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में 48 पुरुष और 48 महिला शामिल हैं।
प्रतियोगिता में 9 से 14, 14 से 18 और 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। पारंपरिक योगासन, आर्टिस्टिक एकल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और रिदमिक ग्रुप जैसी श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता प्रभारी रीना ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी खिलाड़ी जिले के लिए अनेक पदक जीतेंगे।
9 से 14 आयु वर्ग की योग खिलाड़ी सानवी ने कहा कि उन्हें योग करना अच्छा लगता है। वह संगीत की धुन पर योग का नियमित अभ्यास कर रही हैं। सानवी को आगामी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। 18 से 28 आयु वर्ग के खिलाड़ी कमल ने बताया कि पिछले साल वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक नहीं जीत पाए थे। उनका लक्ष्य इस बार बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।