{"_id":"69dcc1a9303e93d2280a07f9","slug":"video-fuel-for-40-houses-burnt-to-ashes-due-to-fire-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: आग लगने से जलकर राख हुआ 40 घरों का ईंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव कोरियावास में सोमवार सुबह ईंधन में अचानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर करीब 40 घरों का रखा हुआ ईंधन जलकर राख हो गया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, गांव के दादावाला कुआं के पास खाली पड़ी जगह पर आसपास के करीब 40 परिवारों ने सरसों की कटाई के बाद अपने-अपने धांसे जमा कर रखे थे। इनका उपयोग वे रोजमर्रा के चूल्हे जलाने के लिए करते थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक इन धांसों में आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते कई लोगों का ईंधन जलकर नष्ट हो गया। प्रभावित लोगों में राजकुमार, महावीर, सूबे सिंह, श्रीपाल, राजेश, उगनता, बुधराम और कृष्ण सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दमकल गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में प्रशासन द्वारा रोडवेज विभाग से ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।